सर्दी का मौसम शुरू हो चूका है। हिसार निगम ने जरुरतमंदो और बेघर लोगों को र|त में कप -कपाती ठण्ड से बचने के लिए पहल की है। . निगम द्वारा शहर में तीन जगहों पर रैन बसेरे खोले गए हैं , ताकि को भी जन ठंडी रातों में बाहर रोड पर सोने को मजबूर न हो |
मुख्य स्थायी रैन बसेरा जगजीवन नगर में बसस्टैंड के पास खोला गया है . जो हर समय खुला रहेगा। यहां पर जरुरतमंद लोग कभी भी आकर रह सकेंगे। .
इसके अतिरिक्त दो अस्थायी रैन बसेरे भी खोले है। एक पुराने गवर्नमेंट कॉलेज के पास , रेलवे स्टेशन के नजदीक और दूसरा मधुबन पार्क के मैन गेट के सामने खोला है। ये र|त 8 बजे से लेकर सुबह 8 बजे तक खुले रहेंगे।
मेयर प्रवीण पोपली ने बताया की इन रैन बसेरों में कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। जो साफ -सफाई , बिस्तर ,और कम्बल आदि की व्यवस्था को संभालने का काम करेंगे | उन्होंने सभी नागरिकों से भी आग्रह किया है वे अगर किसी को ठण्ड में बाहर सोता देखते हैं तो तुरंत सूचित करे और उसे रैन बसेरों तक पहुँचाने में सहायता करे।
आवस्य्क्ता पड़ने पर सम्बंधित कर्मचारियों से संपर्क कर सकते है।
सौरभ (99963-23739)
अश्वनी (92555-38993)
सुरेंद्र (73570-04152)
जानकारी देते हुए मेयर प्रवीण पोपली।
मेयर ने कहा, “यह शहर हम सबका है, और ठंड से कोई भी व्यक्ति परेशान न हो, यह हम सबकी जिम्मेदारी है।”




































