हिसार में हांसी में स्थित रामायण टोल प्लाजा पर वीरवार को हरियाणा रोडवेज बस चालक और टोल प्लाजा कर्मचारी के विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा की विवाद ने जगदे का रूप ले लिया। फिर सभी रोडवेज कर्मचारयों ने हरएक लेन में बस कड़ी कर टोल प्लाजा पर करीब एक घंटे तक जाम लगा दिया। इससे टोल प्लाजा की संचालन प्रक्रिया पूरी तरह रुक गई और आने-जाने वाले यात्रियों को भी इस समस्या का सामना करना पड़ा।
घटना की सुचना पहुंचते ही डीएसपी सिद्दार्थ बिओश्नोई और सदर थाना से इंस्पेक्टर सुमेर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को संभाला। रोडवेज बस चालक महेंद्र ने आरोप लगाए की टोल कर्मचारी ने उनके साथ हाथापाई की और बस के शीशे तोड़े और उनकी वर्दी फाड़ने का भी आरोप लगाया।
वहीँ दूसरी तरफ टोल प्रबंधन ने रोडवेज बस चालक पर गलती करने का आरोप लगाया। उनके मुताबिक , बस चालक ने जानबूझकर बंद लेन में बस घुसाई और विरोध करने पर टोल कर्मचारियों से झगड़ा किया।
टोल प्लाजा पर लोग इकठा हुए और पुलिस भी पहुंची।
दोनों पक्षों ने शिकायत दर्ज़ करवा दी है : थाना इंचार्ज

सदर थाना इंचार्ज सुमेर सिंह ने बताया की दोनों पक्षों द्वारा शिकायत दर्ज़ करवा दी गई है। जाँच में जो पक्ष दोषी पाया जायेगा उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशसन से आश्वासन मिलने के बाद टोल संचालन पुनः शुरू हो गया है।
यह बस वीरवार सुबह 7:20 बजे दिल्ली से सिरसा के लिए चली थी। लगभग 11 बजे रामायण टोल प्लाजा पहुंचने पर यह घटना घटित हुई।
रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रधान सोनू मोर ने टोल कर्मचारियों के व्यव्हार रोष व्यक्त करते हुए कहा की ये शर्मनाक हमला है। जिसके विरोध में बसें कड़ी कर जाम लगाया था। मोर कहा की टोल प्लाजा का लक्ष्य लोगो को सुविधा प्रदान करना , लेकिन यहां हर दिन ऐसे मामले देखने को मिलते हैं।







































