सोमवार सुबह हिसार के हांसी शहर में एक दर्दनाक घटना सामने आया । शहर के सुनील होंडा शोरूम के पीछे बने एक खाली प्लॉट में एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान हांसी के मैय्यर गांव के निवासी मनोज के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि मनोज की मौत जरूरत से ज्यादा नशा करने के वजह से हुई है। जानकारी मिलते ही शहर थाना प्रभारी सुखजीत सिंह टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। थोड़ी देर बाद डीएसपी विनोद शंकर और फॉरेंसिक विभाग की टीम भी वहां पहुंची और सबूत एकत्रित करने का काम शुरू किया। जांच के समय लाश के पास से कई इंजेक्शन और नशे से सम्बंदित सामान मिला, जिससे पुलिस का शक सही साबित होता दिखता है।
परिजनों के मुताबिक, मनोज ३-४ दिन पहले गुड़गांव में काम पर जाने की बात कहकर घर से गया था। वह वहां प्लंबर का काम करता था। घरवालों को आशा थी कि वह जल्द लौट आएगा, लेकिन उसकी मौत की खबर ने सबको हतोत्साहित कर दिया। मनोज अविवाहित था और परिवार में सभी उससे बहुत प्यार करते थे।
फॉरेंसिक टीम की जांच पूरी होने के पश्चात लाश को हांसी के सामान्य अस्पताल के लाशघर में रखवाया गया। बाद में परिवार ने वहाँ पहुंचकर उसकी पहचान की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सकेगा।







































