हिसार के हांसी शहर में सोमवार सुबह एक भयानक हादसे से सभी की नम हो गई है । गीता चौक के पास नेशनल हाईवे पर एक बाइक सवार की ट्रक के निचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय मौजूद लोगो के अनुसार , बाइक पहले एक कार से टकराती है और इसके बाद बाइक चालक सीधे ट्रक के नीचे जा गिरा। ट्रक लदा हुआ था और उसने उस व्यक्ति को कई मीटर तक घसीटा , जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी सुखजीत सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड और डायल 112 की टीम को भी बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद शव को ट्रक के नीचे से निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए हांसी के सामान्य अस्पताल भिजवाया गया। 
शव को एम्बुलेंस में रखते पुलिस कर्मी और अस्पताल स्टाफ। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। थाना प्रभारी के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 35 साल के आसपास लग रही है। पुलिस उसकी पहचान बाइक के नंबर के आधार पर कर रही है। हादसे के बाद कार चालक और ट्रक ड्राइवर दोनों गायब हो गए। ट्रक को घटनास्थल पर ही छोड़कर ड्राइवर भाग निकला।
दुर्घटना के कारण हिसार-हांसी रोड पर लंबा जाम लग गया, जिसे हटाने में पुलिस को काफी समय लगा। शुरुआती जांच में पता चला है कि ट्रक दिल्ली से हिसार की ओर आ रहा था और बाइक सवार भी उसी और जा रहा था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर घटना की कार्यवाही शुरू कर दी है।




































