सिटी बिग न्यूज | हिसार
नंद किशोर चावला राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वजन समाज पार्टी ने कहा कि जब कैमरी रोड हिसार का फ्लाई ओवर ब्रिज का कार्य चल रहा था उस लोक निर्माण सडक़ एवं भवन शाखा हिसार के अधिकारियों ने 6 ईंच चौड़ी पाइप लाइन को पुल के नीचे दबा दिया और पाइप लाइन लीकेज होने के कारण अंडर पास में पानी भरा रहता है और आने-जाने वालों को बहुत परेशानी होती है क्योंकि यह पाइप लाइन मंत्री की कोठी को पानी सप्लाई करती है।
चावला ने कहा कि अंडर पास की ड्राइंग की चौड़ाई 16 फुट थी परन्तु लोक निर्माण सडक़ एवं भवन शाखा हिसार के अधिकारियों ने अंडर पास की चौड़ाई 12 फुट कर दी जिस कारण आने जाने वाली जनता को बहुत परेशानी हो रही है और अंडरपास की सडक़ में बहुत बड़े बड़े गड्ढे हैं इस बारे में लोक निर्माण मंत्री को भी अवगत कराया गया है फिर भी आज तक ठीक नहीं किया गया है जबकि लोक निर्माण मंत्री दिन में दो बार सुबह और शाम फ्लाई ओवर और अंडरपास से आते और जाते हैं।
चावला ने कहा कि फ्लाई ओवर ब्रिज का उद्घाटन हुए लगभग 4 वर्ष हो चुके हैं परन्तु फ्लाई ओवर ब्रिज का कार्य पूरा नहीं किया गया है लोक निर्माण मंत्री और अधिकारियों को अवगत कराया गया है बैंकटहाल के साथ बरसाती नाला भी नहीं बनाया गया है और फ्लाई ओवर ब्रिज तथा नहर से लेकर तमाम सडक़ का वर्षा का पानी अंडर पास में आ जाता है फ्लाई ओवर ब्रिज के साथ चार फुट चौड़ा पैदल चलने वालो के लिए रास्ता छोड़ गए हैं वह भी ठीक नहीं है जिस कारण आने जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
चावला ने कहा कि फ्लाई ओवर का उद्घाटन हुए लगभग 4 वर्ष हो चुके हैं परन्तु आज तक लोक निर्माण मंत्री और अधिकारियों कई बार अवगत कराया गया है कि फ्लाई ओवर के पास बकाया भूमि पर पार्क के अति रिक्त भूमि पर ब्लॉक लगाए जाए ब्लॉक ना होने के कारण लोग घरों का कूड़ा फेंक देते हैं जिस कारण शहर में गंदगी जैसा माहौल लगता है जबकि लोक निर्माण मंत्री के घर में अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे और हरियाणा का क्या हाल होगा क्योंकि यह भ्रष्टाचार के कारण हुआ है क्योंकि भाजपा सरकार अधूरा कार्य का उद्घाटन करना का नियम है इसलिए भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है और सारी हरियाणा की सडक़ों में दो-दो फुट गहरे गढ्ढे हो चुके हैं जिस कारण दुर्घटना आम बात बन चुकी है।




































