सिटी बिग न्यूज | हिसार
हिसार के हांसी में मंगलवार रात एक युवक गंभीर हालत में सड़क पर पड़ा मिला। युवक की पहचान 38 वर्षीय कुलदीप के रूप में हुई, जो मंडी में पल्लेदारी का काम करता है। सिर में गहरी चोट लगने के कारण उसे हिसार रेफर कर दिया गया।
कुलदीप के भाई अनिल के अनुसार, मंगलवार रात करीब 9 बजे पड़ोसी ने फोन कर बताया कि वह ब्राह्मण धर्मशाला के पास घायल अवस्था में पड़ा है। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हिसार रेफर कर दिया। पुलिस फिलहाल यह स्पष्ट नहीं कर पाई है कि चोट गिरने से लगी या किसी झगड़े का परिणाम है।
घटना की सूचना पाकर कुलदीप की मां अस्पताल पहुंचीं और बेटे की हालत देखकर रो पड़ीं। कुलदीप के पिता पहले से ही लकवा ग्रस्त हैं। परिवार इस घटना से बेहद सदमे में है।







































