सिटी बिग न्यूज
उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र अनंत अंबानी अपनी दयालुता के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके वनतारा केंद्र का दौरा कर पशु सेवा की सराहना की थी। अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अनंत अंबानी ने गुजरात में अपनी पदयात्रा के दौरान 250 मुर्गियों को बूचड़खाने जाने से बचाया।
अनंत ने देवभूमि द्वारका जिले के खंभालिया के पास मुर्गियों से भरे वाहन को रोका और अपने कर्मचारियों को डबल पैसे देकर सभी मुर्गियों को खरीदने का निर्देश दिया। वीडियो में वह खुद एक मुर्गी को हाथ में पकड़े नजर आए।
120 किमी की पदयात्रा पर हैं अनंत
अनंत अंबानी ने जामनगर से द्वारका तक 120 किमी की पदयात्रा शुरू की है। वह हर रात 10 किमी की यात्रा तय कर रहे हैं और अब तक 60 किमी की दूरी पूरी कर चुके हैं। वह द्वारका पहुंचकर द्वारकाधीश मंदिर में भगवान कृष्ण का आशीर्वाद लेंगे।




































