सिटी बिग न्यूज | हिसार
इनेलो स्टूडेंट ऑग्रेनाइजेशन आईएसओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन चौटाला ने साहिलदीप कसवां को इनेलो छात्र इकाई का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है। साहिलदीप कसवां को पार्टी ने यह जिम्मेवारी उनके कुशल नेतृत्व व कर्मठता को देखते हुए प्रदान की है।
साहिलदीप कसवां 2011 से छात्र राजनीति में सक्रिय हैं और वे विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। वे पूर्व में जाट कॉलेज के प्रधान तथा इनसो के जिला संगठन सचिव, जिला प्रवक्ता तथा प्रदेश महासचिव रह चुके हैं। वर्तमान में पिछले 3 साल से वे आईएसओ के जिला अध्यक्ष हैं। साहिलदीप कसवां ने उन्हें यह जिम्मेवारी दिए जाने पर कहा कि पार्टी ने एक छोटे से कार्यकर्ता को इतना मान-सम्मान दिया है उसके लिए वे पार्टी शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हैं।
उन्होंने विश्वास दिलाया कि पार्टी संगठन ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है उस पर वे खरा उतरेंगे और आईएसओ को देश का सबसे बड़ा छात्र संगठन बनाने का काम करेंगे। उन्होंने आईएसओ प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने पर इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय चौटाला, आईएस राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन चौटाला तथा कर्ण चौटाला का हार्दिक आभार जताया।







































