सिटी बिग न्यूज | हिसार
- प्रात: कालीन सत्र में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा एवं सायंकालीन सत्र में सांसद जय प्रकाश रहे मुख्य अतिथि –
- मंत्री रणबीर गंगवा ने गुरुकुल के भौतिक, रसायन व जीवन विज्ञान कक्षों का शिलान्यास तथा सांसद जय प्रकाश ने भगत देवराज पुस्तकालय भवन का शिलान्यस किया
स्वामी दीप्तानंद कन्या गुरुकुल घिराय का 25 वाँ वार्षिक महोत्सव गुरुकुल में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रात: कालीन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में रणबीर गंगवा कैबिनेट मंत्री एवं सायंकालीन सत्र में हिसार के सांसद जय प्रकाश उपस्थित हुए।
गुरुकुल की प्राचार्या सुनीता देवी ने बताया कि प्रात:कालीन सत्र के कार्यक्रम में प्रात: 9:15 बजे यजुर्वेद पारायण महायज्ञ की पूर्णाहुति यज्ञ के ब्रह्मा इन्द्रदेव शास्त्री द्वारा करवाई गई। दोनों सत्र के कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकुमार आर्य ने की। इसके साथ ही भंडारा शुरू हुआ। प्रात: 10:25 बजे वैदिक कार्यक्रम का उद्घोष हुआ।
प्रात: 10:30 बजे भजनोपदेशक द्वारा ईश्वर भक्ति एवं राष्ट्रभक्ति के गीतों का कार्यक्रम हुआ। प्रात: 11:00 बजे मुख्य अतिथि रणबीर गंगवा कैबिनेट मंत्री हरियाणा सरकार के कर कमलों से भौतिक, रसायन एवं जीव विज्ञान के कक्षों का शिलान्यास द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद भयाना हांसी विधायक एवं चेयरमैन जिला परिषद् हिसार सोनू सिहाग द्वारा की गई।
दोपहर 1:00 बजे मुख्य अतिथि रणबीर गंगवा द्वारा बेहतरीन कार्य करने वाली गुरुकुल की शिक्षिकाओं, गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली छात्राओं व गुरुकुल कार्यकारिणी को सम्मानित किया गया। मंत्री रणबीर गंगवा ने गुरुकुल के विकास कार्यों के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि समाज के उत्थान में गुरुकुल शिक्षा पद्धति का अहम योगदान रहा है।
प्राचार्या सुनीता देवी ने बताया कि सायंकालीन सत्र के कार्यक्रम में सायं 4:00 बजे जय प्रकाश जे.पी. जी सांसद हिसार मुख्य अतिथि के कर कमलों द्वारा भगत देवराज पुस्तकालय का शिलान्यास किया गया तथा इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्याम गुप्ता प्रीति नगर हिसार करेंगे। सांसद जय प्रकाश ने गुरुकुल को 11 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की।
सायं 5:00 बजे गुरुकुल की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक एवं योगासनों तथा डम्बल आदि का भव्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसकी अध्यक्षता समुद्र सिंह लाठर दीप प्रोपर्टीज दिल्ली द्वारा की गई।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नरेश कपूर, निदेशक, ए.के. ऑटोर्माबाईल, रोहतक, राकेश बंसल, डायरेक्टर, जे.एन.वी. कम्पनी, मिर्जापुर हिसार, जगदीश जिन्दल, उद्योगपति एवं समाजसेवी, हिसार, समजासेवी बनवारी लाल पुनियां, निदेशक पुनियां कंस्ट्रक्शन कम्पनी, हिसार उपस्थित रहे।
गुरुकुल समिति की ओर से प्राचार्या सुनीता देवी आए हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। गुरुकुल प्रधान सेठ राजकुमार आर्य अस्वस्थ होने के कारण कार्यक्रम में नहीं पहुंचे उन्होंने फोन के माध्यम से सफल आयोजन के लिए कार्यकारिणी का धन्यवाद व्यक्त किया। गुरुकुल की छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर गुरुकुल की समिति की ओर रामकुमार आर्य सरंक्षक, भगवानदास खरड़ (पूर्व चीफ टुरिजम) उपप्रधान, अजीत बंसल हांसी सचिव, कर्मवीर शर्मा घिराय कोषाध्यक्ष, मठुराम ढाड सह-कोषाध्यक्ष, स्वामी कृष्णानन्द संस्थापक, प्रिंसीपल सुभाष खरड़ सह-सचिव, नरेन्द्र कुमार घिराय पूर्व सरपंच, रामपाल खानपुर सरपंच, सन्दीप कुमार घिराय सरपंच, मनोज कुमार, प्रमोद बूरा, वैद्य भारतदास उचाना, बहन शकुन्तला वर्मा हांसी संगठन मन्त्री आदि उपस्थित रहे।







































