सिटी बिग न्यूज | स्पोर्ट्स
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए 252 रनों के लक्ष्य को टीम इंडिया ने कप्तान रोहित शर्मा की शानदार 76 रन की पारी के दम पर 49 ओवर में हासिल कर लिया।
रविवार का दिन पूरी तरह से रोहित शर्मा के नाम रहा, जिन्होंने लगातार 13वीं बार ICC टूर्नामेंट में जीत दर्ज की। इसके साथ ही वे ICC टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा लगातार जीत हासिल करने वाले भारतीय कप्तान बन गए, उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के 12 जीत के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।
🔥 रिकॉर्ड्स की झड़ी:
- दो ICC ट्रॉफी जीतने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बने (2024 T20 वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी)
- लगातार दो ICC फाइनल जीतने वाले दुनिया के चौथे कप्तान (क्लाइव लॉयड, रिकी पोंटिंग और पैट कमिंस के बाद)
- वनडे ICC टूर्नामेंट्स में 9वीं बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’, सचिन (10 बार) के बाद दूसरे नंबर पर
- लगातार 15वां टॉस हारे, जिसमें 12 बार रोहित ने टॉस गंवाया
- सबसे ज्यादा लगातार टॉस हारने वाले कप्तान, ब्रायन लारा (11) को पीछे छोड़ा
रोहित शर्मा चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाले आठवें और तीसरे भारतीय कप्तान बने। उनसे पहले कपिल देव (1983) और महेंद्र सिंह धोनी (2007, 2011, 2013) ने ICC ट्रॉफी अपने नाम की थीं।







































