सिटी बिग न्यूज | हिसार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार को हिसार के गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJU) के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। उन्होंने छात्रों को डिग्री और मेडल वितरित किए। इस मौके पर GJU के वाइस चांसलर ने बताया कि GJU प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय है, जो डिजिटल डिग्री प्रदान कर रहा है। यह डिग्री छात्रों को ईमेल पर उपलब्ध कराई जाएगी, जिसे दुनिया में कहीं भी वेरिफाई किया जा सकेगा।
समारोह में दी गई डिग्रियां और मेडल
- कुल 561 PHD डिग्रियां दी गईं।
- अन्य 2090 डिग्रियां भी वितरित की गईं।
- 564 विद्यार्थियों को यूनिवर्सिटी मेडल प्रदान किए गए।
- विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले 60% विद्यार्थी ग्रामीण पृष्ठभूमि से हैं।
- PHD करने वाले 60% छात्राएं हैं, जबकि 70% मेडल विजेता भी छात्राएं ही रहीं।
राष्ट्रपति को परोसा गया हरियाणवी-राजस्थानी भोजन
समारोह के बाद राष्ट्रपति GJU के VIP गेस्ट हाउस में लंच के लिए रुकीं। उनके लिए खास हरियाणवी और राजस्थानी व्यंजन परोसे गए, जिनमें देसी घी का चूरमा, बाजरे की खिचड़ी, केर सांगरी की सब्जी, चावल की खीर, बथुए का रायता, मूंग दाल तड़का, ग्रीन सलाद और ताजे फल शामिल थे।
राष्ट्रपति का आगे का कार्यक्रम
- 10 मार्च: हिसार में ब्रह्माकुमारीज के स्वर्ण जयंती समारोह में ‘समग्र कल्याण के लिए आध्यात्मिक शिक्षा’ अभियान का शुभारंभ।
- 11 मार्च: पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय और एम्स बठिंडा के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। शाम को मोहाली में नागरिक सम्मान समारोह में भाग लेंगी।
- 12 मार्च: चंडीगढ़ स्थित पंजाब विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
इस समारोह में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मंत्री रणबीर सिंह गंगवा और RSS नेता इंद्रेश कुमार समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इंद्रेश कुमार को मानक की उपाधि दी गई। राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए 10 IPS अधिकारियों की अगुवाई में 26 DSP और करीब 2000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए।







































