हिसार के गांव माढा में रास्ते स्कूटी हटाने पर विवाद हो गया। विवाद ने मामूली कहा सुनी से लाठी- डंडो से हमले का रूप ले लिया। देर रात को दो लोगो पर लाठी-डंडो से जानलेवा हमला हुआ , अब उनकी हालत गंभीर है। दोनों पीड़ितों को हिसार के निजी हस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने पीड़ितों के बयान पर तीनो पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
स्कूटी हटाने पर विवाद शुरू हुआ
धांसू गांव के निवासी रमेश ने बताया 10 नवंबर कि रात को वह अपनी बहन के घर गांव माढा में अपने भांजे -भांजी को छोड़कर वापिस आ रहा था। 1:15 के आसपास जब वह गली से निकल रहा था तो प्रदीप नाम के व्यक्ति ने अपनी स्कूटी रास्ते में टेढ़ी/तिरछी कड़ी कर राखी थी। गाड़ी निकलने दिक्कत आने पर साथ में मौजूद रिस्तेदार रमेश (S % टेकराम ) स्कूटी साइड में करने लगा। उसी समय प्रदीप और उसका बेटा अतीव वहा आ गए।
AI द्वारा जेनरेटिड फोटो।
पहले गाली -गलोच कि , फिर वार किया
पीड़ित के मुताबिक प्रदीप हाथ में कुल्हाड़ी और अतीव डंडा लिए हुआ था। उन्होंने आते ही गाली-गलोच शुरू कर दी।
जगदे के बिच प्रदीप ने रमेश पर कुल्हाड़ी से वार किया जो उसके बाई आँख के निचे लगा। रमेश पीछे हटा लेकिन इतनी देर में प्रदीप ने दाहिनी और से उसके सिर के ऊपर दूसरा वार कर दिया। जिससे रमेश उसी समय बेहोश होकर गिर पड़ा। अतीव रमेश के बेहोश होने बावजूद भी उसके ऊपर डंडे मरता रहा। उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि फिर दिखे तो जान से मार देंगे।
दोनों को निजी हस्पताल में भर्ती
वारदात में रमेश (धांसू निवासी ) के साथ रिस्तेदार रमेश (S % टेकराम) गंभीर घायल हुआ। दोनों को तुरंत निजी हस्पताल में दाखिल करवाया । हस्पताल में पहुँच कर ASI कुलबीर ने दोनो के बयान लिए। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार रमेश को सिर समेत तीन जगह छोटे आई हैं,और रमेश S % टेकराम के दो जगह चोट लगी है।
आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
पुलिस ने घटनास्थल कि जाँच कि और पीड़ित के सही मिले हैं। इसके आधार पर प्रदीप, उसकी पत्नी रामप्यारी और बेटे अतीव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 126(2), 351(3) और 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।







































