हिसार में हांसी में CM फ्लाइंग ने ओवरलोड वाहनों और यातायात नियमों को तोड़ने वालों पर की कड़ी कारवा। सुबह से दोपहर तक अभियान ने 9 वाहनों के चालान काटे और 6 वाहनों को कब्जे में लिया गया। कुल चालान 2 लाख 17 हज़ार के किये गए।
इस कारवाई का नेतृत्व CM फ्लाइंग हिसार रेंज इंचार्ज सुनैना ने किया। टीम में आरटीए कार्यालय के यातायात निरीक्षक हरमिंदर सिंह, एएसआई सुरेंद्र और एचसी विजय भी शामिल थे। दल को गुर्गों से सूचना मिली थी कि कई वाहन चालक नियमों का पालन किए बिना ओवरलोड गाड़ियां चला रहे हैं। साथ ही टैक्स न भरने, बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र न होने जैसी अनियमितताएं भी सामने आ रही थीं।
मुख्य मार्गों पर चेकिंग अभियान
सुचना के अनुसार दल ने हांसी – हिसार के मुख्य मार्गों पर चेकिंग अभियान शुरू किया। जाँच के समय यातायात वाहनों के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा, प्रदूषण कार्ड, टैक्स भुगतान की रसीद और वाहन में लोड किए गए माल की चौड़ाई व वजन की गहन जांच की गई।
9 चालान, 6 वाहन जब्त
नियमो को तोड़ने ने वाले वाहनों का मौके पर चालान किया गया। जिन्होंने उसी समय ऑनलाइन भुगतान किया उनको आगे जाने दिया और 6 वाहनों का भुगतान नहीं हुआ उनको कब्जे में लिया गया। चालान गए वाहनों में 7 ओवरलोडिंग के ,एक वायु प्रदूषण का ,और एक स्कूल/कॉलेज बस के चालक के बिना वर्दी होने तथा बस में अटेंडेंट न होने के लिए था।
ओवरलोड वाहनों के कारण सड़क हादसे
सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज इंचार्ज सुनैना ने बतया की सरकार के स्पष्ट निर्देश हैं की कोई भी चालाक ओवरलोड न चलाया। उन्होंने कहा की ओवरलोड वहां सड़क हादसों के प्रमुख कारन बनते हैं।







































