सिटी बिग न्यूज | हिसार
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते हिसार के महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से सभी विमान सेवाएं अस्थायी रूप से रद्द कर दी गई हैं। आज सुबह अयोध्या और दोपहर में दिल्ली के लिए उड़ानें निर्धारित थीं, लेकिन स्थिति को देखते हुए इन्हें रद्द कर दिया गया। एयरलाइंस द्वारा यात्रियों को संदेश भेजकर सूचित किया गया है कि वे अपनी यात्रा को पुनर्निर्धारित कर सकते हैं या टिकट का पूरा पैसा वापस ले सकते हैं।
हिसार एयरपोर्ट पर सुरक्षा को भी कड़ा कर दिया गया है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल को इस एयरपोर्ट से विमान सेवाओं की शुरुआत की थी। सप्ताह में दो बार अयोध्या और दिल्ली के लिए नियमित उड़ानें संचालित की जा रही थीं।
फ्लाइट का शेड्यूल कुछ इस प्रकार था –
-
दिल्ली से हिसार: सुबह 9:30 बजे प्रस्थान, 10:10 बजे आगमन
-
हिसार से अयोध्या: सुबह 10:35 बजे प्रस्थान, दोपहर 12:35 बजे आगमन
-
अयोध्या से हिसार: दोपहर 1:00 बजे प्रस्थान, दोपहर 3:00 बजे आगमन
-
हिसार से दिल्ली: दोपहर 3:25 बजे प्रस्थान, 4:05 बजे आगमन




































