सिटी बिग न्यूज | हिसार
हिसार जिले को दो नई ट्रेनों की सौगात मिली है, जिससे अब चंडीगढ़ और गुरुग्राम से सीधा रेल संपर्क स्थापित हो गया है। यह सुविधा हिसारवासियों के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित थी। रेल मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली से जारी अधिसूचना के अनुसार, दोनों ट्रेनों को फास्ट पैसेंजर के रूप में हिसार तक विस्तारित किया गया है।
पहली ट्रेन 64563/64564 अंब अंदोरा-अंबाला कैंट वाया चंडीगढ़ को अब हिसार के रायपुर स्टेशन तक बढ़ाया गया है।
-
ट्रेन संख्या 64564 अंब अंदोरा से अपराह्न 3 बजे चलकर रात 1:05 बजे रायपुर पहुंचेगी।
-
वापसी में ट्रेन संख्या 64563 रात 2:25 बजे रायपुर से चलकर सुबह 7:20 बजे अंबाला कैंट और दोपहर 12:40 बजे अंब अंदोरा पहुंचेगी।
दूसरी ट्रेन 54085/54086 दिल्ली-रेवाड़ी वाया गुरुग्राम को अब हिसार के सातरोड स्टेशन तक बढ़ाया गया है।
-
ट्रेन संख्या 54085 दिल्ली से सुबह 7 बजे रवाना होकर दोपहर 1:35 बजे सातरोड पहुंचेगी।
-
वापसी में ट्रेन संख्या 54086 सातरोड से 2:10 बजे चलकर रात 9 बजे हिसार पहुंचेगी।
रेल मंत्रालय के अनुसार, इन दोनों ट्रेनों के संचालन की तिथि जल्द घोषित की जाएगी।




































