सिटी बिग न्यूज | हिसार
हिसार जिले के बरवाला शहर से एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। परिजनों की शिकायत पर थाना बरवाला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बरवाला के वार्ड नंबर 08 की एक महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी 29 अप्रैल को दोपहर लगभग 11 बजे बिना किसी को कुछ बताए घर से चली गई। जाते समय वह अपने साथ मां का मोबाइल फोन भी लेकर गई, जिसमें सिम भी मौजूद थी।
जब परिजनों ने मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की तो वह बंद मिला। इसके बाद लड़की की मां ने आसपास, पड़ोस और रिश्तेदारों में काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। लड़की की उम्र 14 वर्ष है और वह घटना के समय गुलाबी रंग की सलवार-कुर्ता पहने हुए थी।
बरवाला थाना पुलिस ने मां की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 140(3) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।







































