सिट बिग न्यूज | हिसार
हिसार जिले की क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (CIA) ने ऑटो मार्केट स्थित शराब ठेके के सामने हवाई फायरिंग के मामले में 12वें आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
पकड़े गए आरोपी की पहचान महावीर कॉलोनी निवासी आशीष के रूप में हुई है। जांच अधिकारी ASI प्रवीण कुमार के अनुसार, आरोपी 24 दिसंबर की शाम की वारदात में शामिल था, जब तीन युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और एक युवक ने पिस्तौल से हवाई फायर किया।
शिकायत ऑटो मार्केट ठेके पर कार्यरत कृष्ण कुमार ने दी थी, जो जिला सिरसा के बंप्पा गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि 24 दिसंबर की शाम लगभग 6 बजे फायरिंग की गई थी। मामले में पुलिस पहले ही 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब 12वें आरोपी आशीष को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध पिस्तौल भी बरामद की है।




































