सिटी बिग न्यूज | हिसार
हिसार जिले के गांव मेहंदा में 15 अप्रैल को दिनदहाड़े एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने महज 14 मिनट में घर का ताला तोड़कर सोना-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। यह घटना CCTV फुटेज में कैद हो गई है।
पीड़ित राहुल ने बताया कि वह सुबह करीब 7:30 बजे परिवार सहित निजी काम से बाहर गया था। शाम 5:30 बजे जब वह घर लौटा, तो मुख्य गेट और अलमारी के ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था।
चोर घर से ले गए
-
3 जोड़ी सोने की बालियां
-
4 जोड़ी चांदी की पाजेब
-
1 तोले का सोने का मंगलसूत्र
-
आधे ग्राम की सोने की अंगूठी
-
2 चांदी के हार, 2 जोड़ी झुमके
-
2 सोने की नथ की तीलियां
-
2 जोड़ी चांदी के कड़े, चांदी की चांद पातड़ी
-
चांदी की एक पेंडल
-
₹7,000 नकद
16 अप्रैल को पुलिस चौकी सोरखी को सूचना दी गई, जिसके बाद क्राइम टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। बास थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोग इस वारदात से डरे हुए हैं और जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।







































