सिटी बिग न्यूज | हिसार
बरवाला की हीरा कॉलोनी वार्ड नंबर 7 निवासी एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। महिला घर से दवाई लेने के लिए निकली थी, लेकिन कई घंटे बाद भी जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने बरवाला पुलिस थाने में शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।
परिजनों के अनुसार, 34 वर्षीय महिला की तबीयत खराब थी और वह 10 अप्रैल को दोपहर करीब 12 बजे पास के हॉस्पिटल में दवाई लेने की बात कहकर निकली थी। लेकिन जब वह देर तक नहीं लौटी, तो पति प्रदीप ने आसपास के हॉस्पिटल, रिश्तेदारों और पड़ोसियों से पूछताछ की। बावजूद इसके महिला का कोई सुराग नहीं मिला।
लापता महिला ने सफेद रंग की रंगधार सलवार-कुर्ता पहन रखी थी और पांव में चप्पल थीं। बरवाला पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।







































