सिटी बिग न्यूज | हिसार
सैक्टर-15 स्थित स्मॉल वंडर सैक्टर-15 के होनहार विद्यार्थियों का ओलंपियाड का परिणाम घोषित किया गया जिसमें मैथ्स ओलंपियाड विषय में विशिष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को मैडल व सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों गोल्ड मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन कक्षा एक के महादेव ने प्राप्त किया। इसी क्रम में गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस में मैथ्स में राम, यानवी, आत्मजा, रक्षित, दिव्यांश, जसिका, रक्षित सैनी, शौर्य प्रताप गोदारा, झलक, कनिष्का गाबा, आर्य पूनिया, निष्ठा, जियाना, लक्षिता व लावन्या ने प्राप्त किए।
प्राचार्या तरुण कुहाड़ ने कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत व उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए ओलंपियाड्स में अपनी एक अलग पहचान बनाई है जिसके लिए उनके अभिभावक व अध्यापिकाएं बधाई के पात्र हैं।
उन्होंने छात्रों को पुरस्कृत करते हुए बधाई दी व इसी तरह आने वाली परीक्षाओं में अपना उत्कृष्ट प्रर्दान व ज्यादा मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया।




































