सिटी बिग न्यूज | हिसार (बरवाला)
हिसार जिले के बरवाला थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला अपने दो साल के बेटे के साथ रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई। वार्ड नंबर 8 निवासी पवन ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह वह काम पर गया था, जिसके बाद उसकी पत्नी सलीना (24) और बेटा यश (2) बिना किसी को बताए घर से चले गए और वापस नहीं लौटे।
परिजनों और रिश्तेदारों से पूछताछ करने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद पवन ने बरवाला थाने में शिकायत दर्ज कराई। सलीना ने हरे रंग का सूट-प्लाजा और यश ने लाल टी-शर्ट व काली निक्कर पहनी हुई थी।
पुलिस ने पवन की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 127(6) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और महिला व बच्चे की तलाश शुरू कर दी है।
👉 जो भी व्यक्ति महिला या बच्चे के बारे में जानकारी दे सकता है, वह तुरंत बरवाला थाना पुलिस से संपर्क करें।







































