सिटी बिग न्यूज | हिसार-हांसी
हिसार के हांसी में नेशनल हाईवे-9 पर शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रूप नगर कॉलोनी निवासी राजकुमार अपनी रिट्ज कार से हिसार जा रहा था। जैसे ही वह गीता चौक पार कर KFC के पास पहुंचा, कार के अगले हिस्से से अचानक धुआं निकलने लगा। कार में उस समय तीन लोग सवार थे, जिनमें एक छोटी बच्ची भी शामिल थी।
धुआं निकलते ही सभी यात्री तुरंत गाड़ी से नीचे उतर गए और तभी कार में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते पूरी कार जलकर खाक हो गई।
राजकुमार ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद कुछ ही मिनटों में दमकल की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
फायरमैन जसवीर सिंह ने बताया कि उन्हें डायल 112 के माध्यम से कार में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर कार पूरी तरह से आग की चपेट में थी। आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
गौर करने वाली बात यह रही कि कुछ ही देर में घटनास्थल से हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का काफिला गुजरने वाला था। यदि समय थोड़ा और आगे-पीछे होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।







































