सिटी बिग न्यूज | हिसार
स्वामी दीप्तानंद कन्या गुरुकुल घिराय का 25 वाँ वार्षिक महोत्सव 29 मार्च शनिवार को आयोजित होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रणबीर गंगवा कैबिनेट मंत्री उपस्थित होंगे। गुरुकुल की प्राचार्या सुनीता देवी ने बताया कि प्रात:कालीन सत्र के कार्यक्रम में प्रात: 9:15 बजे यजुर्वेद पारायण महायज्ञ की पूर्णाहुति सुरेन्द्र पुनियां भाजपा महामंत्री की अध्यक्षता में की जायेगी।
इसके साथ ही भंडारा शुरू होगा। प्रात: 10:25 बजे वैदिक कार्यक्रम का उद्घोष सेठ सीताराम बंसल उद्योगपति एवं समाजसेवी पानीपत करेंगे। प्रात: 10:30 बजे भजनोपदेशक द्वारा ईश्वर भक्ति एवं राष्ट्रभक्ति के गीतों का कार्यक्रम होगा।
प्रात: 11:00 बजे द्वारा भौतिक, रसायन एवं जीव विज्ञान के कक्षों का शिलान्यास मुख्य अतिथि रणबीर गंगवा कैबिनेट मंत्री हरियाणा सरकार के कर कमलों द्वारा किया जायेगा। इसकी अध्यक्षता विनोद भयाना हांसी विधायक एवं चेयरमैन जिला परिषद् हिसार सोनू सिहाग द्वारा की जाएगी। दोपहर 1:00 बजे मुख्य अतिथि रणबीर गंगवा गुरुकुल के विशेष कार्यकर्ता एवं छात्राओं को सम्मानित करेंगे।
प्राचार्या सुनीता देवी ने बताया कि सायंकालीन सत्र के कार्यक्रम में सायं 4:00 बजे जय प्रकाश जे.पी. जी सांसद हिसार मुख्य अतिथि के कर कमलों द्वारा भगत देवराज पुस्तकालय का शिलान्यास किया जाएगा जिसकी अध्यक्षता श्याम गुप्ता प्रीति नगर हिसार करेंगे।
सायं 5:00 बजे गुरुकुल की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक एवं योगासनों तथा डम्बल आदि का भव्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा जिसकी अध्यक्षता समुद्र सिंह लाठर दीप प्रोपर्टीज दिल्ली करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नरेश कपूर, निदेशक, ए.के. ऑटोर्माबाईल, रोहतक, राकेश बंसल, डायरेक्टर, जे.एन.वी. कम्पनी, मिर्जापुर हिसार, जगदीश जिन्दल, उद्योगपति एवं समाजसेवी, हिसार, समजासेवी बनवारी लाल पुनियां, निदेशक पुनियां कंस्ट्रक्शन कम्पनी, हिसार उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर गुरुकुल की समिति की ओर सेठ राजकुमार आर्य हिसार प्रधान, रामकुमार आर्य सरंक्षक, भगवानदास खरड़ (पूर्व चीफ टुरिजम) उपप्रधान, अजीत बंसल हांसी सचिव, कर्मवीर शर्मा घिराय कोषाध्यक्ष, मठुराम ढाड सह-कोषाध्यक्ष, स्वामी कृष्णानन्द संस्थापक, प्रिंसीपल सुभाष खरड़ सह-सचिव, नरेन्द्र कुमार घिराय पूर्व सरपंच, रामपाल खानपुर सरपंच, सन्दीप कुमार घिराय सरपंच, मनोज कुमार, प्रमोद बूरा, वैद्य भारतदास उचाना, बहन शकुन्तला वर्मा हांसी संगठन मन्त्री आदि उपस्थित रहेंगे।







































