सिटी बिग न्यूज | हिसार
इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्डा से महिला थाने में मारपीट के मामले में पुलिस ने बॉक्सर स्वीटी बूरा, उनके पिता महेंद्र सिंह और मामा सत्यवान पर सख्त कार्रवाई की है। शुक्रवार को तीनों को सदर थाना पुलिस ने पूरा दिन थाने में बैठाए रखा और जमानत मिलने के बाद ही उन्हें छोड़ा।
सदर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया कि स्वीटी बूरा और उनके परिजनों को जांच में शामिल करने के लिए बुलाया गया था। पुलिस 3-4 दिनों में कोर्ट में चालान पेश करेगी।
महिला थाने में हुआ था विवाद, CCTV में कैद हुई पूरी घटना
15 मार्च को महिला थाने में दीपक हुड्डा और स्वीटी बूरा के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना के दौरान दीपक हुड्डा पर हमला हुआ, जिसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल, हिसार में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच के लिए CCTV फुटेज बरामद कर लिए हैं, जिसमें पूरी घटना कैद है।
क्या है मामला?
-
दीपक हुड्डा और स्वीटी बूरा के बीच धोखाधड़ी, मारपीट और दहेज उत्पीड़न का केस चल रहा है।
-
पुलिस पूछताछ के दौरान महिला थाने में दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ।
-
पुलिस के सामने ही मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट तक पहुंच गया।
-
सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना रिकॉर्ड हुई, लेकिन पुलिस इस पर आधिकारिक बयान देने से बच रही है।
पुलिस की अगली कार्रवाई
-
CCTV फुटेज और महिला पुलिसकर्मियों के बयान के आधार पर केस को मजबूत किया जा रहा है।
-
पुलिस जल्द ही कोर्ट में चालान पेश करेगी।







































