सिटी बिग न्यूज | हिसार
हिसार जिले में सीआईए और अनाज मंडी चौकी पुलिस ने 4 मार्च 2025 को मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रिंकू उर्फ टिंकू (निवासी लुदास) और हिमांशु (निवासी स्याह वड़ा) के रूप में हुई है। पुलिस ने चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित कुल 4 मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव पीरावाली के सुखविंदर ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह 4 मार्च को अपनी बीमार मां से मिलने सर्वेश अस्पताल, सेक्टर 14 हिसार आया था। उसने अस्पताल के बाहर अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की, लेकिन कुछ समय बाद वापस लौटने पर बाइक गायब मिली।
कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ में चोरी की गई अन्य 3 मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली। आरोपियों ने सर्वेश अस्पताल के सामने, चंदन नगर, सपरा अस्पताल के पीछे और मदान कुल्फी वाले के पास से मोटरसाइकिल चोरी करने की बात कबूली। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।







































