सिटी बिग न्यूज | हिसार
हिसार जिले के उकलाना थाना क्षेत्र के गांव चमlर खेड़ा से एक 21 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिना बताए घर से निकली, दस्तावेज भी ले गई
गांव चमर खेड़ा निवासी चांदीराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी 17 मार्च 2025 को सुबह करीब 10 बजे बिना किसी को कुछ बताए घर से चली गई। जाते समय वह 12,000 रुपए नकद, आधार कार्ड, मैट्रिक की मार्कशीट और अन्य जरूरी दस्तावेज भी अपने साथ ले गई।
परिजनों को तलाश में नहीं मिला सुराग
परिवार ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं मिला। 18 मार्च 2025 को सुबह 11 बजे तक भी जब वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने थाना उकलाना मंडी में शिकायत दर्ज करवाई।
पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच
शिकायत के आधार पर उकलाना पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 127(6) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। युवती की तलाश के लिए PSI मय SPO विनोद 117 को जांच सौंपी गई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी है।







































