सिटी बिग न्यूज | हिसार
हिसार जिले के नारनौंद में एक महिला मोनिका ने अपने पति मगतुराम के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की शिकायत दर्ज करवाई है। मोनिका का विवाह पांच साल पहले गांव बोबुआ के मगतुराम से हुआ था।
पीड़िता ने बताया कि पति और उसके परिवार ने दहेज की मांग की और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। 21 सितंबर 2024 को जांच अधिकारी और आरोपी पक्ष ने मिलकर मोनिका से दबाव में खाली पेज पर हस्ताक्षर करवा लिए। महिला सेल हांसी में दोनों पक्षों की काउंसलिंग हुई, लेकिन समाधान नहीं निकला।
जांच में सास मूर्ति देवी, देवर मनोज, ननद प्रमील, सरोज और भोती के खिलाफ आरोप गलत पाए गए। लेकिन पति मगतुराम पर लगे आरोप सही साबित हुए।
इस मामले में 17 मार्च 2025 को नारनौंद थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 85, 316(2), 351(3) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया है।







































