सिटी बिग न्यूज | हिसार
हिसार के गांव नंगथला के पास शनिवार रात करीब 9 बजे महज 5 मिनट के अंतराल में दो सड़क हादसे हुए। इन दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक पैदल जा रहा युवक घायल हो गया। मृतक के शव का आज पोस्टमार्टम किया जाएगा।
पहला हादसा अग्रोहा-बरवाला रोड पर पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां एक फॉर्च्यूनर और प्लेटिना बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
दूसरे हादसे में एक बाइक सवार ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने तुरंत डायल 112 और अग्रोहा पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक युवक गांव नंगथला का रहने वाला था। पुलिस दोनों हादसों की जांच में जुटी है और दुर्घटनाओं के कारणों का पता लगाया जा रहा है।




































