सिटी बिग न्यूज | हिसार
होली के मौके पर हिसार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से भरी बोलेरो पकड़ी है। पुलिस ने एयरपोर्ट के पास तलवंडी राणा रोड पर नाकाबंदी के दौरान बोलेरो कैंपर (HR39C 0055) को रोका तो उसमें 35 पेटी शराब पाई गई।
जब पुलिस ने ड्राइवर से परमिट मांगा तो वह कोई कागजात नहीं दिखा सका। आरोपी की पहचान दिनेश निवासी वार्ड 17, शिव नगर, फतेहाबाद के रूप में हुई है। पूछताछ में दिनेश ने बताया कि यह शराब खटाना वाइन के मालिक इंद्रोश खटाना की है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शराब की बरामदगी:
✅ 229 बोतल विदेशी शराब
✅ 168 बोतल बीयर
✅ 108 बोतल देसी शराब
नाकाबंदी के बाद पकड़ाया
गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि तलवंडी राणा से धान्सू की ओर एक बोलेरो भारी मात्रा में शराब लेकर आ रही है। तुरंत पुलिस ने तलवंडी राणा टी-प्वाइंट, धान्सू रोड और हिसार गैस प्लांट के पास नाकाबंदी की। जब बोलेरो को रोका गया और जांच की गई तो शराब बरामद हुई।
कौन-कौन सी शराब पकड़ी गई?
🔹 ऑल सीजन – 2 पेटी
🔹 इंपीरियल ब्लू – 2 पेटी
🔹 रॉयल स्टैग – 3 पेटी
🔹 मैकडोनाल्ड – 2 पेटी
🔹 बीयर – 14 पेटी
🔹 देसी शराब – 12 पेटी
पुलिस ने इस मामले में खटाना वाइन के मालिक के खिलाफ भी जांच शुरू कर दी है।







































