सिटी बिग न्यूज | हिसार
वीरवार को अर्बन इस्टेट स्थित विश्वास सीनियर सेकेंडरी स्कूल में होली महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों, शिक्षकों ने मिलकर रंगों के इस त्योहार का आनंद लिया, जिससे विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा।
छात्रों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर आपसी प्रेम और सौहार्द का परिचय दिया। शिक्षकों ने भी एक- दूसरे को रंग लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी तथा डीजे की धुन पर नृत्य किया। विद्यालय प्रबंधन ने सुनिश्चित किया कि सभी गतिविधियाँ सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हों।
रंगों के उपयोग में प्राकृतिक और त्वचा-हितैषी रंगों का ही प्रयोग किया गया, जिससे पर्यावरण और स्वास्थ्य का ध्यान रखा जा सके। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्राचार्य दिनेश चंद्र सेमवाल ने अपनी वक्तव्य में कहा कि होली रंगों और सकारात्मकता का पर्व है, जो हमें अपने जीवन से नकारात्मकता हटाकर खुशहाल और रंगीन जीवन जीने की प्रेरणा देता है।







































