सिटी बिग न्यूज | हिसार
हिसार नगर निगम चुनाव में भाजपा उम्मीदवार प्रवीण पोपली ने कांग्रेस के कृष्ण “टिटू” सिंगला को हराकर मेयर पद पर जीत दर्ज की है। चुनाव आयोग के पोर्टल के अनुसार, प्रवीण पोपली को 96,396 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के कृष्ण सिंगला को 31,873 वोट प्राप्त हुए।
2 वार्डों में निर्दलीयों की जीत, कांग्रेस खाली हाथ
नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए कुल 7 उम्मीदवार मैदान में थे, जबकि पार्षद पद के लिए 116 उम्मीदवार चुनाव लड़े। 2 मार्च को हुई वोटिंग के बाद अब मतगणना पूरी हो चुकी है। इस बार कांग्रेस के लिए निराशाजनक स्थिति रही, क्योंकि वह एक भी वार्ड नहीं जीत पाई।
विजयी प्रत्याशी – वार्डवार सूची
भाजपा विजयी उम्मीदवार:
✅ वार्ड 1 – सरोज जैन (4,000 वोट)
✅ वार्ड 2 – मोहित सिंघल (2,533 वोट)
✅ वार्ड 3 – ज्योति वर्मा (2,881 वोट)
✅ वार्ड 4 – हरि सिंह सैनी सांखला
✅ वार्ड 5 – भीम महाजन (2,311 वोट)
✅ वार्ड 7 – मनोहर लाल वर्मा (2,309 वोट)
✅ वार्ड 9 – शीला देवी (3,409 वोट)
✅ वार्ड 11 – नरेश ग्रेवाल (1,631 वोट)
✅ वार्ड 12 – जगमोहन मित्तल (2,661 वोट)
✅ वार्ड 13 – संजय डालमिया
✅ वार्ड 14 – सुमन यादव (558 वोटों से जीती)
✅ वार्ड 15 – संतोष सैनी
✅ वार्ड 16 – राजेंद्र बिडलान
✅ वार्ड 17 – राजेश अरोड़ा (1,226 वोट)
✅ वार्ड 18 – गुलाब सिंह
✅ वार्ड 19 – सत्यवान पान्नू (कांग्रेस)
निर्दलीय विजयी उम्मीदवार:
✅ वार्ड 6 – उषा (1,175 वोट) – भाजपा की सुमित्रा खन्ना को 75 वोट से हराया
✅ वार्ड 8 – रवि सैनी (2,792 वोट)
पिछली बार कांग्रेस की मेयर थीं
इससे पहले कांग्रेस की शकुंतला राजलीवाल हिसार की मेयर थीं। इस बार भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला।
https://www.facebook.com/watch/live/?ref=watch_permalink&v=630737982911682







































