सिटी बिग न्यूज | हिसार
हिसार नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। मेयर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी प्रवीन पोपली 53,700 वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला। 12 वार्डों के नतीजे आ चुके हैं, जिसमें से 10 वार्डों पर भाजपा ने जीत दर्ज की, जबकि 2 वार्ड निर्दलीयों के खाते में गए।
वार्डवार परिणाम:
- वार्ड 1: भाजपा की सरोज जैन 4000 वोटों से जीतीं
- वार्ड 2: भाजपा के मोहित सिंघल 2533 वोटों से जीते
- वार्ड 3: भाजपा की ज्योति वर्मा 2881 वोटों से विजयी
- वार्ड 4: भाजपा प्रत्याशी हरि सिंह सैनी सांखला जीते
- वार्ड 5: भाजपा के भीम महाजन 2311 वोटों से जीते
- वार्ड 6: निर्दलीय उषा ने 1175 वोट लेकर भाजपा की सुमित्रा खन्ना को 75 वोट से हराया
- वार्ड 7: भाजपा के मनोहर लाल वर्मा 2309 वोटों से जीते
- वार्ड 8: निर्दलीय रवि सैनी 2792 वोटों से जीते
- वार्ड 9: भाजपा की शीला देवी 3409 वोटों से विजयी
- वार्ड 11: भाजपा प्रत्याशी नरेश ग्रेवाल 1631 वोटों से जीते
- वार्ड 12: भाजपा के जगमोहन मित्तल 2661 वोटों से विजयी
इस बार कांग्रेस के लिए परिणाम निराशाजनक रहे। पिछली बार कांग्रेस की शकुंतला राजलीवाल मेयर थीं, लेकिन इस बार भाजपा ने मजबूत पकड़ बना ली।




































