सिटी बिग न्यूज | हिसार
बरवाला क्षेत्र के गांव सरसौद में एक महिला अपने 6 साल के बेटे समेत लापता हो गई। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी को उसका साडू अपने साथ ले गया है।
घटना का विवरण
गांव सरसौद निवासी कुलदीप सिंह की 27 वर्षीय पत्नी 10 मार्च की सुबह करीब 8:30 बजे अपने छह साल के बेटे के साथ अचानक घर से निकल गई। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। कुलदीप सिंह ने आशंका जताई कि उसकी पत्नी और बेटे को उसका साडू नरेश, जो खेदड़ गांव का निवासी है, अपने साथ ले गया।
महिला व बच्चे की पहचान
कुलदीप के अनुसार, उसकी पत्नी का रंग गेहुंआ, चेहरा गोल, शरीर पतला और कद 5 फीट है। घटना के समय वह हरे रंग का सलवार-कुर्ता पहने थी। उसका बेटा गोरा है और उसने चेक शर्ट व जींस पहनी हुई थी।
पुलिस कर रही जांच
कुलदीप ने इस मामले में बरवाला थाना में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 127(6) BNS 2023 के तहत मामला दर्ज किया। जांच अधिकारी एल पीएसआई रेनु रानी को जांच सौंपी गई है और पुलिस लापता मां-बेटे की तलाश में जुटी है।







































