सिटी बिग न्यूज | हिसार
हिसार के कैमरी रोड स्थित रेलवे ट्रैक पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय अनिल, निवासी न्यू माल कॉलोनी के रूप में हुई है। जीआरपी पुलिस अधिकारी मीना कुमारी के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
मृतक के पिता ने बताया कि उनका परिवार मूल रूप से फतेहाबाद जिले के गोरखपुर गांव का रहने वाला है और वर्तमान में हिसार में किराये के मकान में रहता है। अनिल नशे का आदी था और मजदूरी करता था। पुलिस आत्महत्या और दुर्घटना दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल भेज दिया गया है।
🔍 पुलिस ने कहा:
✔ परिजनों के बयान के आधार पर जांच जारी
✔ हर संभावित कारण की हो रही पड़ताल




































