सिटी बिग न्यूज | हिसार
हरियाणा में कक्षा 6वीं से 8वीं तक की परीक्षाओं की डेटशीट में बदलाव किया गया है। 10 मार्च को होने वाली परीक्षा अब 25 मार्च को आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तिथि में यह बदलाव प्रश्नपत्रों के प्रकाशन में देरी और अन्य व्यवस्थाओं के कारण किया गया है, जिससे स्कूलों और शिक्षा विभाग को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिल सके।
हरियाणा शिक्षा निदेशालय ने 1 मार्च को बाल वाटिका से 8वीं कक्षा तक की परीक्षाओं की डेटशीट जारी की थी। पहले छठी से आठवीं कक्षा की परीक्षाएं 10 मार्च से 24 मार्च तक होनी थीं, लेकिन अब ये 13 मार्च से 25 मार्च तक चलेंगी।
बाल वाटिका से 5वीं कक्षा तक की परीक्षाएं 17 मार्च से 22 मार्च तक बिना किसी अवकाश के आयोजित होंगी, जबकि छठी से आठवीं कक्षा की परीक्षाओं के बीच एक से तीन दिन की छुट्टियां दी जाएंगी।
भिवानी शिक्षा बोर्ड के अनुसार, प्रश्नपत्र छपाई और अन्य व्यवस्थाओं में समय की कमी के चलते यह निर्णय लिया गया है।







































