सिटी बिग न्यूज | हिसार
हरियाणा के हिसार जिले के बरवाला क्षेत्र से 30 वर्षीय पूजा नामक महिला के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है।
पूजा, जो तीन बच्चों की मां है, पिछले एक साल से अपने पति इकबाल (संगरूर, पंजाब निवासी) और ससुराल पक्ष से चल रहे विवाद के कारण मायके में रह रही थी। 3 मार्च को वह अपने बच्चों से मिलने के लिए घर से निकली, लेकिन तब से उसका कोई अता-पता नहीं है।
परिवार के अनुसार, पूजा ने सुबह घर से निकलते समय बच्चों से मिलने की बात कही थी, लेकिन शाम तक वह वापस नहीं लौटी। जब उसके मोबाइल फोन का संपर्क करने की कोशिश की गई, तो वह बंद मिला।
ससुराल पक्ष से बात करने पर पता चला कि पूजा वहां कभी नहीं पहुंची। परिजनों ने सभी रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों से संपर्क किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
पुलिस ने दर्ज की शिकायत, जारी है तलाश
पूजा की मां रोशनी ने बरवाला थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने महिला के लापता होने के मामले में जांच शुरू कर दी है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पूजा सांवले रंग, पतले शरीर और लंबोतरे चेहरे वाली है।
उसकी लंबाई 5.2 फीट बताई गई है। गायब होने के समय उसने काले सलवार-कुर्ते के साथ गुलाबी जर्सी पहनी थी। परिवार ने पुलिस से त्वरित कार्रवाई और पूजा की सुरक्षित तलाश की मांग की है।







































