सिटी बिग न्यूज | हिसार
हिसार पुलिस ने चोरी की घटनाओं में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंगाली चौकी पुलिस ने खेतों से बिजली की तार और ट्यूबवेल पंखा चोरी करने के मामले में मंगाली झारा निवासी प्रेम और परमानंद उर्फ पैठा को पकड़ा है। पूछताछ में आरोपियों ने कुल 10 वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली है।
पुलिस रिमांड पर लिए गए आरोपी
चौकी प्रभारी ASI राकेश कुमार के अनुसार, 26 फरवरी की रात मंगाली झारा निवासी रामभगत के खेत से ट्यूबवेल का पंखा और बिजली की तार चोरी होने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश कर एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया।
इन घटनाओं में रहे शामिल
🔹 28 जनवरी – मंगाली सुरतिया के खेत से सोलर तार चोरी
🔹 27 जनवरी – कैमरी गांव से सोलर तार चोरी
🔹 9 फरवरी – कैमरी गांव से सोलर तार चोरी
🔹 13 फरवरी – मंगाली आकलान से सोलर तार चोरी
🔹 25 फरवरी – भर्री गांव से सोलर तार चोरी
🔹 12 फरवरी – कैमरी गांव से सोलर तार चोरी
🔹 28 सितंबर 2023 – आधार अस्पताल हिसार के पास से CD डिलक्स बाइक चोरी
🔹 एक साल पहले – डाया गांव से तेल वाला इंजन चोरी
🔹 10-12 दिन पहले – लाडवा गांव से बिजली पंखा व 2 इन्वर्टर बैटरी चोरी
🔹 8 महीने पहले – स्वाहडा गांव के खेतों से सोलर तार चोरी
आरोपियों से पुलिस द्वारा आगे की पूछताछ जारी है, जिससे और भी चोरी की घटनाओं का खुलासा हो सकता है।







































