सिटी बिग न्यूज | हिसार
हरियाणा के हिसार जिले में पुलिस की नशा निरोधक टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पीरावाली गांव से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 5.48 ग्राम हेरोइन और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।
उप निरीक्षक इंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त कर रही थी, तभी गुप्त सूचना के आधार पर पीरावाली के सरकारी स्कूल के पीछे की गली में दबिश दी गई। मौके से आरोपी गुरनाम सिंह को पकड़ा गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी के पास से पॉलिथीन में रखी हेरोइन मिली।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर हिसार में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ जारी है, जिससे यह पता लगाया जाएगा कि वह नशा कहां से लाता था और किन लोगों से उसका संपर्क था।







































