सिटी बिग न्यूज | हिसार
सर्वजन समाज पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष सपना मैहता ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि रामपुरा मोहल्ला पार्क हिसार में सोसायटी पीडि़त और सर्वजन समाज पार्टी के सैकड़ों सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद किशोर चावला की अध्यक्षता में हिसार के सांसद जय प्रकाश की मौजूदगी में मेयर के कांगे्रस उम्मीदवार कृष्ण सिंगला टीटू को अपना समर्थन दिया।
सभा को संबोधित करते हुए नंद किशोर चावला ने भी संबोधित करते हुए कहा कि दी हिसार जिला एवरग्रीन सोसायटी बैंक में लगभग 5400 खाताधारक है और 24 करोड़ रुपए खाताधारकों का सहकारिता विभाग हरियाणा ने देना है इस बारे में रजिस्ट्रार सहकारिता विभाग हरियाणा पंचकूला ने दिनांक 21-8-24 को आदेश दिए हैं कि दी हिसार जिला एवरग्रीन सहकारी बैंक लि. हिसार राम पुरा मोहल्ला हिसार के अदा किए जाएं परन्तु आज तक दी हिसार जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक लि. हिसार रजिस्ट्रार के आदेश की पालना नहीं कर रहा है।
सोसायटी खाता धारकों को 24 करोड़ रुपए दिलवाने का आश्वासन देते हैं तो सभी साथी कांग्रेस उम्मीदवार कृष्ण सिंगला टीटू मेयर उम्मीदवार को अपना कीमती वोट कांग्रेस पार्टी को देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि ये कुल मिलाकर लगभग 20 हजार वोटर हैं।
सभा को जयप्रकाश एमपी हिसार ने संबोधित करते हुए कहा कि सोसायटी पीडि़तों को एक-एक रूपए ब्याज सहित दिलवाया जाएगा और सैकड़ों लोगों के बीच में सांसद जय प्रकाश ने अधिकारियों से बात करके तुरंत कार्यवाही के निर्देश दिए।
सोसायटी पीडि़तों को पूरा आश्वासन मिलने के बाद नंद किशोर चावला राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कृष्ण सिंगला टीटू मेयर उम्मीदवार को अपनी पार्टी और सोसायटी पीडि़तों की तरफ से समर्थन देने की घोषणा की। उन्होंने अपने सभी साथियों को कहा अब हार और जीत आपके हाथ में है। सभी साथियों ने जोर-शोर से कृष्ण सिंगला टीटू मेयर उम्मीदवार को जीत का आश्वासन दिया।




































