सिटी बिग न्यूज | हिसार
आर्य समाज लाला लाजपतराय चौक, नागोरी गेट, हिसार के प्रांगण में महर्षि दयानन्द सरस्वती की 201वीं जयन्ती एवं ऋषि बोधोत्सव (शिवरात्रि) का आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर नगर की समस्त आर्य समाजों, सभी आर्य भाई-बहनों तथा आर्य समाज की शिक्षण संस्थाओं का सहयोग रहेगा। समाज के प्रधान देंवेद्र सिंह सैनी ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन रविवार, 23 फरवरी को यज्ञ प्रात: 08:30 बजे से प्रात: 09:30 बजे तक, भजन एवं प्रवचन प्रात: 09:30 से दोपहर 01:00 बजे तक तथा ऋषि लंगर दोपहर 01.00 बजे होगा।
कार्यक्रम में आमन्त्रित विद्वानों में पूज्य आचार्य हरिशंकर अग्निहोत्री, आगरा, मोहित शास्त्री, भजनोपदेशक, उत्तर प्रदेश में शामिल रहेंगे। मंच संचालन डॉ. प्रमोद योगार्थी, प्राचार्य दयानंद ब्रह्म महाविद्यालय द्वारा किया जाएगा।
यज्ञ ब्रह्मा पंडित कर्मबीर शास्त्री (धर्माचार्य) होंगे। प्रधान ने सभी शहरवासियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर व धर्म लाभ उठाने का अनुरोध किया।







































