सिटी बिग न्यूज | हिसार
नगर निगम हिसार के चुनाव हेतु हिसार के वार्ड नं. 4 से सुनील चौहान ने शनिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
इस अवसर पर उनके बड़े भाई संजय चौहान चेयरमैन जय भीम आर्मी एवं सनातन धर्म चैरिटेबल ट्रस्ट भी मौजूद रहे। नामांकन दाखिल जाने से पूर्व सुनील चौहान भारी जुलूस के साथ वार्ड से रवाना हुए।
इस अवसर पर सुनील चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि इस बार आप अपना पार्षद चुनते समय किसी चेहरे या पार्टी को न देखते हुए उसकी शिक्षा, काम व सोच को देखकर अपना वोट डालना।
मैं लंबे समय से आप लोगों के बीच हूं और वार्ड 4 की सभी समस्याओं से अच्छी तरह वाकिफ हूं जिसमें जलभराव की समस्या प्रमुख है। इसके अलावा वार्ड की अन्य सभी समस्याएं मेरे संज्ञान हैं।
वार्ड की सभी समस्याओं का प्राथमिकता से हल करवाना और वार्ड 4 को आदर्श वार्ड बनाना मेरी प्राथमिकता रहेगी। इस अवसर पर भारी संख्या में मौजूद वार्ड 4 के युवा, बुजुर्ग, महिलाओं एवं बच्चों ने सुनील चौहान की इस बात का समर्थन करते हुए उन्हें विजयी बनाने का विश्वास दिलाया।
इस मौके पर मुख्य रूप से वार्ड वासी नरेश कुमार, राजकुमार जाटव, संतलाल वर्मा, जंगी सरपंच, राहुल महता, विक्रम, शीलू वर्मा, सुशील बासनीवाल, मोनू बिडलान, एडवोकेट बजरंग इंदल, सुनील सैनी, अभिषेक छापोला, सुरेश भुटानी, अमित वर्मा, मोहित कारगवाल, कौशल महता, हेमंत कारगवाल, विक्रम सोढी, कुनाल, संजय महता, अंजू चौहान, मीनाक्षी, पिंकी, जीतो देवी, विद्या देवी सहित वार्ड के अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।







































