सिटी बिग न्यूज | हिसार
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामनिवास राड़ा की भाभी मीना देवी के निधन पर शोक व्यक्त करने अनेक राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति उनके भाई बुधराम राड़ा के आवास पर पहुंचे।
मीना देवी के निधन पर शोक जताने हरियाणा सरकार के पूर्व केबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, पूर्व वित्त मंत्री प्रो. सम्पत सिँह, एचपीएससी की पूर्व सदस्य व सांसद बहन कुमारी सैलजा के भाई जगन्नाथ, वरिष्ठ नेता धर्मवीर गोयत, वरिष्ठ नेता भूपेंद्र गंगवा, प्रवक्ता अश्वनी शर्मा, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मोहित, होशियारी लाल शर्मा, अग्रवाल वैश्य समाज हिसार के जिलाध्यक्ष ललित बंसल, कृष्ण ऐरन, प्रदीप कोहली, आर्य समाज के प्रधान देवेंद्र सैनी, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि वार्ड 20 सुशील शर्मा, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर अनिल मानी, श्री श्याम सेवा परिवार से सुरेन्द्र बागड़ी, कृष्ण सैनी, राजगुरु मार्किट ऑर्गेनाइजेशन के प्रधान शिव सैनी, इंद्र सिंह खरखड़ी, सुरेन्द्र खेड़ा वाले व अजय सैनी सहित शहर के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने पहुंचकर मीना देवी को श्रद्धांजलि दी व दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
शोक बैठक 10 फरवरी तक सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक सैनियान मोहल्ला स्थित बुधराम राड़ा के आवास पर तथा रस्म पगड़ी 11 फरवरी को दोपहर 2 बजे रामलीला चौक मोहल्ला सैनियान में रखी गई है।







































