सिटी बिग न्यूज | हिसार
स्थानीय अर्बन एस्टेट स्थित विश्वास सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विशेष वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसमें न्यूरो-भाषाई कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को भाषा, मनोविज्ञान और तंत्रिका विज्ञान के बीच के संबंधों को समझने में सहायता प्रदान करना था।
कार्यशाला की अध्यक्षता सुषमा शर्मा ने की उन्होंने बताया कि न्यूरो-भाषाई प्रोग्रामिंग तकनीक न केवल संचार कौशल को बेहतर बनाती हैं, बल्कि व्यक्तित्व विकास और मानसिक क्षमता को भी बढ़ावा देती हैं।
इस कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों को विभिन्न इंटरैक्टिव सत्रों, अभ्यासों और गतिविधियों के माध्यम से नई अवधारणाओं को समझने का अवसर मिला। विद्यालय प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र सेमवाल ने इस अवसर पर कहा कि इस तरह की कार्यशालाएँ शिक्षकों को छात्रों की बौद्धिक क्षमता को विकसित करने में सहायक करती हैं और उन्हें एक नई दिशा प्रदान करती हैं।




































