सिटी बिग न्यूज | हिसार
हिसार की HTM थाना पुलिस ने न्यू सब्जी मंडी स्थित एक कमरे की छत पर जुआ खेल रहे 12 लोगों को रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस ने मौके से 49,500 रुपए और ताश के पत्ते बरामद किए।
आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस तरह के अवैध कार्यों से दूर रहें।

© 2024 City Big News - Design & Development by RamDass.
© 2024 City Big News - Design & Development by RamDass.