सिटी बिग न्यूज | हिसार
भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा हिसार द्वारा दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में 76वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया। शाखा के वरिष्ठ सदस्य व प्रांतीय संयोजक भारत को जानो हुकम चंद गोयल ने ध्वजारोहण किया।
उन्होंने संविधान के बारे में विस्तार से उल्लेख किया व बताया कि कैसे देश के वीरों ने अपना बलिदान देकर देश को आजाद करवाया व 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू हुआ। इस अवसर पर बच्चों ने बहुत ही सुंदर कविता व देश भक्ति के गीत प्रस्तुत किए।
शाखा की तरफ से अध्यक्ष ऋषिराज बुड़ाकिया, सचिव संजीव गोयल, कोषाध्यक्ष अजय सिंगल, मुरारीलाल सिंगल, मनीराम बंसल, प्रांतीय संयोजक पर्यावरण मनीष जैन,रमेश गोयल, अमर गोयल, सुरेंद्र बंसल, सुनीता बंसल, सुमन कुच्छल, मधु गर्ग, एडवोकेट विकास गुप्ता, सीता राम मंगल, अशोक तिलकधारी, प्रेम कश्यप, जितेंद्र गर्ग, प्रदीप गुप्ता, ललित बंसल, खुशी राम गोयल व शाखा के अन्य कई सदस्य व दिव्यांग भवन के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान ड्राइंग कम्पटीशन में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया व गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के बाद सभी के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।







































