कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि आदमपुर, नलवा सहित हिसार जिले में करोड़ों रुपये की योजनाएं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यकाल में शुरू हुई हैं। सरकार बनने के बाद सबसे पहले उन्होंने 24 हजार से ज्यादा युवाओं को बिना पर्ची बिना खर्ची सरकारी नौकरी देते हुए मुख्यमंत्री पद की शपथ बाद में ली। इसके बाद नायब सरकार ने प्रदेश में तेज गति से विकास किया वो सभी के सामने है।
किसानों को खरीफ की फसल का जो नुकसान हुआ उसके लिए 948 करोड़ रुपये किसानों के लिए जारी किए जा चुके हैं। युवाओं और किसानों के साथ नायब सरकार ने महिलाओं, कर्मचारियों, व्यापारियों, मजदूरों सभी के लिए बिना रुके काम किया। शहर हो या गांव सभी का विकास करवाया जा रहा है।
नायब सरकार ने करीब इन 100 दिनों में अभी तक 15 हजार पात्र लोगों को प्लॉट देकर उनका सपना पूरा किया। यही नहीं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में भी सरकार कसर नहीं छोड़ रही। ड्रोन दीदी और बीमा-सखी योजना इसके उदाहरण हैं।
कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि नायब सरकार के 100 दिन विरोधी दलों के पूरे कार्यकाल पर भारी नजर आ रहे हैं। इन 100 दिनों का रिपोर्ट कार्ड देने के लिए सरकार और मुख्यमंत्री पूरी तरह तैयार हैं।
सरकार से हिसाब मांगने वाले विरोधी अब चुप नजर आ रहे हैं। नायब सरकार ने प्रदेश में हर वर्ग को के लिए काम किया। मातृभाषा सत्याग्रहियों की मासिक पेंशन 15000 रुपये से बढक़र 20000 रुपये की गई। इसके साथी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 750 रुपये और सहायिकाओं के मानदेय में 400 रुपये मासिक की बढ़ोतरी की गई।
करनाल के ऊंचाई में महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय भी तैयार हो रहा है। इस पर करीब 700 करोड रुपये खर्च होंगे। एक उपलब्धि और जो नायब सरकार ने हासिल की वो ये है कि हरियाणा जीएसटी कलेक्शन में 28 प्रतिशत की वृद्धि के साथ बड़े राज्यों में टॉप पर पहुंचा है। दिसंबर 2024 मैं हरियाणा में 10,403 करोड़ रुपये का जीएसटी कलेक्शन हुआ।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। प्रदेश के मेडिकल कॉलेज और सरकारी अस्पतालों में डायलिसिस की निशुल्क सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। इससे किडनी के मरीजों को फायदा पहुंचा।
मरीज को प्राइवेट अस्पतालों में महंगी डायलिसिस करवाने से छुटकारा मिला। इसके साथी प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी को पूरी करने के लिए डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया चली हुई है। जल्द ही सरकारी अस्पतालों में 750 से ज्यादा डॉक्टरों की भर्ती की जानी है।
इसके अलावा भी स्वास्थ्य क्षेत्र में कोई क्रांतिकारी कदम उठाए गए हैं। कुल मिलाकर प्रदेश में नायब सैनी के शासन के 100 दिन बेहद शानदार रहे हैं।