सिटी बिग न्यूज | हिसार
राष्ट्रीय मतदान दिवस पर ओ डी एम महाविद्यालय में मतदान जागरूकता के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के ही विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विद्यार्थियों ने विभिन्न तरीके के पोस्टर बना कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। वहीं प्रतिभागियों में छात्रा मनीषा प्रथम, वाशु द्वितीय व कविता तीसरे स्थान पर रही। इस दौरान मतदाता कमेटी की प्रभारी डॉ. मीनाक्षी सिवाच ने नव मतदाताओं को जागरूक करने के लिए शपथ दिलाई।
इस मौके पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. प्रतिमा कुमार व निदेशक डॉ. अजीत सिंह ने मतदाताओं को अपने मताधिकार के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि भारत एक सबसे बड़ा लोकतान्त्रिक देश है, हम शत-प्रतिशत वोट देकर ही एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हमें लोगों को वोट डालने के लिए जागरूक करना चाहिए। इस दौरान कॉलेज स्टाफ सदस्य विजय लक्ष्मी, तान्या, नीलम, पूजा, अंजलि गिरधर , डॉ रेनू मल्हान व भवानी आदि मौजूद रहे।







































