सिटी बिग न्यूज | हिसार
सेक्टर 14 निवासी भाजपा युवा नेता प्रवीण पोपली व एमसी कालोनी निवासी धीरज मेहता को होटल एवं गेस्ट हाउस एसोसिएशन के संयोजक व प्रधान नियुक्त किए गए।
आज शहर के निजी होटल में शहर के होटल एवं गेस्ट हाउस के संचालको की एक बैठक गणमान्य व्यक्तियों की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें सर्वसमिति से धीरज मेहता को प्रधान आदिक नाशा को उप प्रधान, ललित बंसल को महासचिव, योगेश बंसल को कोषाध्यक्ष,इसके अलावा समाजसेवी प्रवीण पोपली को संयोजक नियुक्त किया गया ।
इस मौके पर एसोसिएशन के नवनियुक्त प्रधान धीरज मेहता ने कहा कि आज होटल संचालकों ने जो मुझे जिम्मेदारी सोंपी है उस का निर्वाह मै बेखूबी निभाऊं गा।
इसके अलावा इस कार्य मे कोई समस्या आएगी तो उस के समाधान के लिए प्रयासरत रहूंगा। इसके अलावा आपसी विचार विमर्श करके बाकी की कार्यकारिणी का शीघ्र ही गठन कर दिया जाएगा।
चित्र परिचय, होटल एवं गेस्ट हाउस एसोसिएशन की नवनियुक्त कार्यकारणी।







































