👉 तेज हवाओं के साथ बदलेगा मौसम
👉 तापमान 5-10 डिग्री के बीच रहेगा
सिटी बिग न्यूज | हिसार
हरियाणा में इन दिनों कड़ाके की ठंड का अनुभव हो रहा है। हालांकि, इस बार लगातार पश्चिमी विक्षोभ (WD) के आने से तापमान जमाव बिंदु तक नहीं पहुंचा। इससे किसानों को जनवरी माह में पाले की समस्या से राहत मिली।
पश्चिमी विक्षोभ का असर
- जनवरी में 3 पश्चिमी विक्षोभ (5 जनवरी, 11 जनवरी, 15 जनवरी) आ चुके हैं।
- इनमें से 2 कमजोर थे, लेकिन एक ने भारी बारिश कराई।
- दिसंबर में भी बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली थी।
- लगातार पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान 5-10°C के बीच बना रहा।
21 जनवरी से फिर बदलेगा मौसम
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार:
- 21 जनवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।
- 22-24 जनवरी के बीच हल्की बारिश और बूंदाबांदी होगी।
- कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना।







































