सिटी बिग न्यूज | हिसार
स्थानीय ज्योतिपुरा मौहल्ला निवासी प्रमुख लोहा व्यवसायी महेश लोहिया (टीटू) का गत 23 दिसंबर को अकस्मात् निधन हो गया। युवा प्रसिद्ध लोहा व्यवसायी के निधन पर हिसार शहर की अनेक सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक संस्थाओं ने शोक प्रकट किया है।
उड़ीसा के महामहिम पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल ने भी महेश लोहिया के निधन पर अपनी शोक संवेदना प्रकट की। स्टेट कमिशनर स्काउट संजीव अग्रवाल ने उनके निवास स्थान पर जाकर शोक प्रकट किया।
इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव रमेश गर्ग, हिसार वक्फ बोर्ड वैल्फेयर के हरीश लोहिया, महादेव हेल्थ के अध्यक्ष डॉ. जगदीश धर्मानी, हिसार लोहा व्यापार संगठन के सीता राम जी लोहिया, राजनेता आशीष कुकी, होलसेल मोबाईल विक्रेता संघ के विनोद कंसल, स्टेनलेस स्टील पाइप एसोसिएशन से दीपक गुप्ता, पूर्व मेयर शकुंतला राजलीवाला, पीवीसी पाईप विक्रेता संघ के विवेक गोयल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने महेश लोहिया के निधन पर शोक प्रकट किया।
उन्होंने कहा कि स्व. महेश लोहिया एक नेकदिल इंसान होने के साथ-साथ धार्मिक प्रवृत्ति के इंसान थे। वह प्रतिदिन बुधला संत मंदिर दर्शन के साथ-साथ विभिन्न गऊशाला में भी सेवा कार्य के लिए तत्पर रहते थे।







































